बच्चन परिवार ने धूमधाम से मनाया Big B का 80वां जन्मदिन, श्वेता बच्चन ने शेयर की तस्वीरें

दिल्लीः बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 11 अक्टूबर 2022 को अपना 80वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर अभिनेता की एक झलक पाने के लिए दुनियाभर से फैंस उनके घर के बाहर इकट्ठा भी हुए। माया नगरी की गलियों में भी बिग बी के जन्मदिन की अलग ही धूम देखने को मिली। बॉलीवुड सितारें सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को बधाई देते नजर आएं। वहीं बच्चन परिवार ने भी बिग बी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया, जिसकी तस्वीरें सामने आ गयी हैं और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन की झलक दिखाते हुए उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो तस्वीरें पोस्ट की। फैमिली की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा, ‘ट्विनिंग एंड विनिंग.. एक शानदार दिन का सही अंत’। पहली तस्वीर में श्वेता अपने पिता के साथ बैठी नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अभिषेक बच्चन भी दोनों के साथ नजर आ रहे हैं। तीनों की फैमिली फोटो एक शानदार शाम के लिए बढ़िया है।

बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा ने दिए पोज, दोनों को एकसाथ देख फैंस बोले- बेमिसाल जोड़ी

लुक की बात करें तो बिग बी ने मल्टी कलर का कुर्ता और पजामा पहना हुआ है और श्वेता ऑउटफिट के मामले में अपने पापा के साथ ट्विनिंग करती दिख रही हैं। उन्होंने भी मल्टी कलर का कुर्ता पहना है। वहीं जूनियर बच्चन ने पीले रंग का कुर्ता केरी किया हुआ है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। श्वेता बच्चन बच्चन द्वारा शेयर की गई बिग बी के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अभिनेता के फैंस उनकी तस्वीरें देखकर काफी खुश हैं और सभी उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगते नजर आ रहे हैं।

Back to top button