गुरुग्राम में पुरानी इमारत गिरी तीन से चार मजदूरो के दबे होने की आशंका

दिल्लीः गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज 1 में सोमवार सुबह एक तीन मंजिला पुरानी इमारत उस समय भरभराकर गिर गई, जब उसे ध्वस्त किया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि घटना सोमवार सुबह करीब 7.20 बजे हुई जब मजदूर इमारत की पहली मंजिल को गिरा रहे थे। पुलिस का कहना है कि घटन में चार मजदूर फंस गए, जिनमें से दो को मिनटों में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इमारत जर्जर हालत में थी जिसकी स्थिति बारिश के कारण और भी खराब हो गई थी। दमकल अधिकारियों ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय 20 से अधिक मजदूर मौके पर मौजूद थे।

यूपी : माल वाहन पर सवारी बैठाया तो लगेगा 10 हजार का जुर्माना, 10 दिन चलेगा विशेष अभियान

पुलिस उपायुक्त दीपक सहारन ने कहा कि उनकी टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान के लिए 150 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। सिविल डिफेंस और राज्य आपदा प्रबंधन कोष (एसडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और उस जगह की पहचान कर ली है जहां मजदूर फंसे हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत पुरानी इमारत थी जिसे 26 सितंबर से ध्वस्त किया जा रहा था। 

सहारन ने कहा, ‘यह तीन मंजिला ऊंची इमारत थी जिसमें से दो मंजिल को ध्वस्त कर दिया गया था। पहली मंजिल पर मजदूर काम कर रहे थे। इमारत गिरने से मजदूर इसमें फंस गए। जिसमें से एक को बचा लिया गया है।’ वहीं अग्निशमन अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस इमारत को गिराया जा रहा था, उसका एक हिस्सा गिरने से 2-3 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन चालू है। एक मजदूर को बचा लिया गया है।

Back to top button