दुर्गा पूजा की बधाई देने पर हिंदू मूल के बांग्लादेशी क्रिकेटर को मिली धमकी

ढाका : बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने क्रिकेटर लिटन दास की हिंदू धार्मिक मान्यताओं को ना सिर्फ बदनाम किया, बल्कि उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए भी कहा. दरअसल, लिटन दास ने 25 सितंबर को महालया के अवसर पर फेसबुक पर अपने प्रशंसकों को बधाई साझा की थी. बांग्लादेश में महालया को दुर्गा पूजा की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. लिटन दास ने जैसे ही फेसबुक पर दुर्गा पूजा की बधाई दी, उन्हें कट्टरपंथियों की ओर से धमकियां दी जाने लगीं और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाने लगा.

पीएफआई के ठिकानों पर आज फिर ताबड़तोड़ छापे, एमपी में 21 संदिग्ध गिरफ्तार

कट्टरपंथियों ने मूर्ति पूजा की निंदा की और हिंदू देवता को ‘मिट्टी से बनी’ वस्तु बताकर उसका मजाक उड़ाया. धार्मिक वर्चस्व की अपनी बनावटी दुनिया में रहने वाले कट्टरपंथियों ने यह भी आशा व्यक्त की कि लिटन दास कथित ‘एक सच्ची आस्था’ मतलब कि ​​​​इस्लाम में परिवर्तित हो जाएंगे.

Back to top button