राजस्थान : बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, नाक-कान काट कर ले गए बदमाश

बाड़मेर : बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना क्षेत्र के सोनड़ी गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर नाक-कान काट लिए। आरोप है कि पीड़ित की बेटी के ससुराल वालों ने उसपर हमला कर दिया। बुजुर्ग का एमडीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुखराम ने अपनी बेटी का विवाह ओगाला गांव में करवाया था लेकिन बेटी की ससुराल में पति से नहीं बनी। दोनों में झगड़े होते थे। ऐसे में बेटी अपने मायके में रहने लगी और ससुराल नहीं जाना चाहती थी। जिसके चलते पिता सुखराम ने अपनी पुत्री का विवाह दूसरी जगह मोखावा गांव में करवा दिया। जिसके बाद बेटी के ससुराल वालों ने सुखराम पर जानलेवा हमला कर दिया।

दो दिन पहले गायब हुए किशोर का शव रजबाहे से बरामद, पिता ने गांव के ही युवक पर लगाया हत्या का आरोप

हमले में बुजुर्ग के दोनों हाथ-पैर काट दिए और बदमाश कान-नाक भी काट कर साथ ले गए। पीड़ित बुजुर्ग की पत्नी ने छह आरोपियों के खिलाफ नामजद और आठ-दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

Back to top button