Horoscope Today 08 September : क्या कहते है आपके आज के सितारे जाने अपनी राशि के अनुसार

दिल्ली : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन.

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। किसी नए व्‍यापार के प्रारम्‍भ से भी बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन भी अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शनिदेव की अराधना करें। किसी शनि तत्‍व का दान करें। शुभ होगा।

वृषभ-अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्‍ट हो सकता है। कामों में बाधा आ सकती है। भाग्‍य साथ नहीं देगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। । नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। खर्च बढ़ेंगे।शनितत्‍व, कोई नीली वस्‍तु पास रखें। शुभ होगा।

मिथुन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। परिस्थितियां थोड़ी प्रति‍कूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है।मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।  शनिदेव की अराधना करें। किसी भी नीली वस्‍तु का दान करें। शुभ होगा।

कर्क-जीवनसाथी और अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। हड्डी से सम्‍बन्धित परेशानी हो सकती है। व्‍यापारिक कोई नई शुरुआत न करें। कोई लांक्षन लग सकता है विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में। थोड़ा ध्‍यान दें। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। फिर भी पैरों में चोट लग सकती है। कोई विशेष या बड़ी बात नहीं होगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है।सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। संबंधों में निकटता आएगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शनिदेव की अराधना करें और शनि तत्‍व का दान करें।

कन्‍या-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है लेकिन मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। प्रेम-संतान मध्‍यम है।दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।  शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश भी जा सकते हैं। व्‍यापार करीब-करीब ठीक है। नीली वस्‍तु पास रखें।

तुला-घरेलू सुख बाधित रहेगा। सीने में विकार की आशंका है। घर में कलहकारी सृष्टि का सृजन हो सकता है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है।  आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।प्रेम और संतान की स्थिति लगभग सही है। व्‍यापार भी आपका ठीक रहेगा। भगवान शिव की अराधना करें। उनका जलाभिषेक करें।

वृश्चिक-व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। थोड़ा जोड़-तोड़ करना पड़ेगा आपको। नाक, कान, गला की तकलीफ हो सकती है। भाइयों-मित्रों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। वाणी में मधुरता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम से उत्‍तम की ओर है। बहुत शुभ नहीं दिख रहा है। नीली वस्‍तु का दान करें।

धनु-धनहानि के संकेत हैं। कुटुम्‍बीजनों से तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। किसी भी तरह का निवेश किए तो धनहानि निश्चित है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है।कार्यों को लेकर शान्ति एवं प्रसन्नता का भाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।  व्‍यापार मध्‍यम है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-सकारात्‍मक और नकारात्‍मक दोनों तरह की ऊर्जा आपमें रहेगी। उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है।  क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में सुधार होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।

Vastu Tips : अगर आपके घर में भी इस दिशा में लगी है टीवी तो तुरंत हटा दें, हो सकता है बड़ा नुकसान

कुंभ-साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा आपको परेशान करेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय कहा जाएगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी हो सकती है लेकिन मन अप्रसन्‍न रहेगा। बच्‍चों की सेहत को लेकर मन खिन्‍न रहेगा।परिवार का साथ मिलेगा।  शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। प्रेम में भी तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। आय के मार्ग को लेकर भी ध्‍यान रखिएगा। कोई नकारात्‍मक मार्ग से पैसे न आएं। मध्‍यम समय कहा जाएगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। अच्‍छा होगा।

Back to top button