Horoscope Today 01 अगस्त : क्या कहते है आपके आज के सितारे जाने अपनी राशि के अनुसार

दिल्लीः जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन.

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु रहन-सहन कष्टमय रहेगा।  शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें।माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

वृष राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी।  सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा।क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें।  कला या संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। संचित धन में कमी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के स्रोत बनेंगे।परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

पढ़े : अचानक घर की दीवारों से रिसने लगा खून

कर्क राशि- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में परेशानी आ सकती है। आत्मसंयत रहें।क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाहन सुख का विस्तार होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार से आय में सुधार होगा।  बहन-भाइयों का सहयोग मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। खर्चों की अधिकता से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। बातचीत में संयत रहें।  आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। मन अशान्त रहेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

तुला राशि- धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं।  मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।  धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

वृश्चिक राशि- व्यर्थ के झगड़ों से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे।कारोबार में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

धनु राशि- संयत रहें। मन परेशान हो सकता है।  परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। मित्र से वस्त्र उपहार मिलने के भी योग हैं।

मकर राशि- आलस्य की अधिकता हो सकती है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।  सचेत रहें। किसी सम्पत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।  लाभ के अवसर भी मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में कुछ सुधार की आशा कर सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मन में निराशा के भाव हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आत्मसंयत रहें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भाइयों के साथ किसी नए कारोबार को शुरू कर सकते हैं।शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker