सेंसेक्स 500 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 56700 पर , निफ्टी भी करीब 160 अंक फिसला

दिल्ली: सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 524.03 पॉइंट या 0.92% की गिरावट के साथ 56,673.12 पर जबकि निफ्टी 179.35 (1.04%) अंक फिसलकर 16,992.60 पर कारोबार कर रहा है। आज सबसे ज्यादा गिरावट IT, रियल्टी और FMCG के शेयर्स में है। मार्केट में इस गिरावट की वजह दुनिया के सबसे बड़े पाम ऑयल उत्पादक और निर्यातक इंडोनेशिया का पॉम ऑयल के निर्यात पर रोक लगाना है। इससे भारत में खाने पीने के चीजों की महंगाई बढ़ सकती है।

सेंसेक्स और निफ्टी आज गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 439.51 पॉइंट (0.77%) की गिरावट के साथ 56,757.64 पर जबकि निफ्टी 162 अंक फिसलकर 17,009.05 पर खुला। BSE के मिडकैप और स्मॉल कैप में 200 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप में अडाणी पावर, AB कैपिटल, बॉयोकॉन, टीवीएस मोटर्स, वरूण बिवेरेज के शेयर्स में तेजी है। जबकि क्रिसिल, जील, अपोलो हॉस्पिटल, JSW एनर्जी और जिंदल स्टील में गिरावट है। स्मॉल कैप में टाइम टेक्नो, AVT नैचुरल प्रोडक्ट, गोदरेज एग्रोवेट, गोकुल एग्रो में बढ़त रही।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker