ये मूर्तियां लाती हैं सौभाग्य, धन में होती है बरकत

वास्तु के अनुसार जहां घर में सही दिशा में सामान रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। सही दिशा में अगर वास्तु का सामान नहीं रखा होता है, घर में वास्तु दोष आ जाता है और घर में सुख समृद्धि कम हो जाती है।

यहां हम आपको बता रहे हैं, वास्तु के अनुसार कुछ मूर्तियों के बारे में, जिन्हें घर में रखकर आप धन में बरकत ला सकते हैं, इससे घर में आय के साधन तो बढ़ेंगे, साथ ही धन स्थायी होगा। 

हाथी को धन और एश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। गजनान मा गजलक्ष्मी का वाहन माने जाते हैं। इन्हें घर में लगाने से वास्तु के अनुसार घर में लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। 

कछुआ: कछुआ भी मां लक्ष्मी के लिए बहुत खास माना जाता है। दरअसल समुद्र की अधिकतर चीजों जैसे शंख, कौड़ी और कछुआ मां लक्ष्मी से जुड़े माने जाते हैं। कछुए को विष्णु जी  रूप माना जाता है, इसे घर में उत्तर दिशा में रखना चहिए। इसे भी घर में या मंदिर में ऱखने से घर में धन की कमी नहीं होती है। 

मछली की आकृति: मछसी को फेंगशुई और वास्तु में बहुत खास माना जाता है। इसके लिए फिश एक्वेरियम रख सकते हैं, लेकिन मछली की मूर्ति घर में रखना बहुत अच्छा होता है। 

Back to top button