बैंगन के इन फायदों को जानने के बाद  खाने के लिए ललचाने लगेगा मन

मजाक के तौर पर कहा जाता है कि दुनिया में दो तरह के लोग पाए जाते हैं, एक जिन्हें बैंगन बिल्कुल पसंद नहीं होता और दूसरे जो बैंगन के दीवाने होते हैं।  बैंगन का भरता या भरवा बैंगन दोनों ही डिश इस सब्जी के चाहने वालों को खूब पसंद होती है।

आप भी अगर बैंगन को देखकर मुंह बनाते हैं, तो आपको बैंगन के फायदे जान लेने चाहिए। बहुत कम लोग जानते हैं कि बैंगन गुणों से भरपूर है। हां, कुछ लोगों को बैंगन खाने से कब्ज की शिकायत होती है लेकिन फिर भी बैंगन फायदों के मामले में किसी से कम नहीं है।

आपको अगर बैंगन खाने से हेल्थ प्रॉब्लम्स होती हैं, तो इसे न खाएं लेकिन अगर आप नापसंद होने के कारण इसे नहीं खाते हैं, तो इसके फायदे जरूर जानें। क्या पता इसके बाद आपका मन इसे खाने का करने लगे। 

ब्रेन बूस्टर 
बैंगन फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरे हुए होते हैं, जो रसायन मस्तिष्क को कार्य करने में मदद करने के लिए जाना जाता है। अपने आहार में बैंगन को शामिल करने से याददाश्त तेज होती है। मेंटल हेल्थ में सुधार करने के लिए भी बैंगन बहुत फायदेमंद है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद 
बैंगन का सेवन हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ जुड़ा हुआ है। बैंगन का चमकदार बैंगनी रंग न केवल देखने में सुंदर है, बल्कि सुंदर रंग के लिए जिम्मेदार फेनोलिक यौगिक, केवल रंग जोड़ने के अलावा और भी बहुत कुछ करते हैं। बैंगन खाने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों में मदद मिल सकती है। बैंगन आयरन और कैल्शियम से भी भरपूर होते हैं, इसलिए बैंगन खाना आपकी हड्डियों के लिए अच्छा हो सकता है।

एंटी कैंसर गुण 
बैंगन एंटीऑक्सिडेंट, खासकर मैंगनीज से भरपूर होते हैं। बैंगन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। आपके शरीर में ऑक्सीडेंट की मात्रा का स्तर यह सुनिश्चित करता है कि आपके शरीर के अंग की कोशिकाएं कैंसर से सुरक्षित है। 


एनीमिया से बचाव 
आयरन से भरपूर होने के कारण बैंगन एनीमिया की रोकथाम में मददगार होता है। बैंगन खाने से एनीमिक लोगों में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ सकता है। एनीमिया अक्सर लोगों को कमजोर और थका हुआ बना देता है। बैंगन से आयरन की कमी पूरी होती है।

वेट लॉस 
बैंगन कोलेस्ट्रॉल में कम और फाइबर में उच्च होते हैं। बैंगन की कम वसा वाली सामग्री इसे वजन घटाने के लिए कारगर बनाते हैं। बैंगन में फाइबर होता है इसलिए इसे खाने से आपका पेट लम्बे समय तक भरा रहता है। 

दिल की बीमारियों के लिए फायदेमंद 
बैंगन दिल की बीमारियों से भी बचाव करता है। रेशेदार, बैंगन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। बैंगन में मौजूद पॉलीफेनोल शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker