शादी के 6 साल बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ने फैंस को दी खुशखबरी

दिल्ली: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। बिपाशा और करण शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। बिपाशा ने प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर करते हुए बताया कि उनका बेबी जल्द ही इस दुनिया में आने वाला है। कपल ने मैटरनिटी फोटोशूट की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “एक नया वक्त, एक नया फेज, एक नई रोशनी हमारी लाइफ के प्रिज्म में एक यूनिक शेड जुड़ने जा रहा है। हमारी लाइफ और फैमिली पूरी होने वाली है। हमनें इस लाइफ की शुरुआत अकेले की थी और फिर हम एक दूसरे से मिले, जिसके बाद से सिर्फ हम दो ही थे। दो लोगों के लिए इतना ज्यादा प्यार, हमें थोड़ा अनफेयर लग रहा था। इसलिए, जो दो हुआ करते थे, जल्द ही तीन हो जाएंगे।”

करण जौहर के साथ दो नयी फिल्में करने जा रही हैं सारा अली खान, जानें फिल्म से जुड़ी पूरी जानकारी

बिपाशा ने आगे लिखा, हमारे प्यार की निशानी, “हमारा बच्चा जल्द ही हमारी लाइफ और खुशी में शामिल होने वाला है। आप सभी के प्यार और प्राथर्नाओं के लिए धन्यवाद। आपकी गुड विशेज हमेशा हमारी लाइफ का हिस्सा थीं और रहेंगी। हमारे जीवन का हिस्सा बनने और हमारे साथ एक और खूबसूरत लाइफ( हमारा बच्चा) बनाने के लिए धन्यवाद। दुर्गा दुर्गा।”

बिपाशा ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट
बिपाशा ने अपने पति करण के साथ मैटरनिटी फोटोशूट की फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में बिपाशा व्हाइट शर्ट पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही हैं। वहीं करण बिपाशा के साथ व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग करते हुए बेबी बंप को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

अप्रैल 2016 में हुई थी कपल की शादी
बता दें, काफी समय से बिपाशा और करण की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। हालांकि, कपल ने कभी इस बात पर कोई रिएक्ट नहीं किया था। बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल 2016 में की थी। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ की झलक शेयर करते रहते हैं। करण और बिपाशा की मुलाकात ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी।

Back to top button