तिरंगा यात्रा में मवेशियों का झुंड घुसा, गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल घायल

अहमदाबाद। देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने शनिवार को मेहसाणा में तिरंगा यात्रा निकाली। इसी बीच मवेशियों का एक झुंड रैली में घुस गया और जमकर हंगामा मचाया। जिसकी वजह से नितिन पटेल घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें – पानी की लहरों के बीच नदी में फहराया तिरंगा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा में तिरंगा यात्रा के दौरान घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मवेशियों के एक झुंड के जुलूस में घुसने और हंगामा करने के बाद वे, कुछ अन्य लोगों के साथ घायल हो गए।

देश में आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में गुजरात समेत देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कुछ दिनों पहले प्रदेश में तिरंगा यात्रा की शुरुआत निकाली। ऐसे में तापी नदी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 75 नावों में सवार होकर अपने हाथों में तिरंगा उठाकर रैली निकाली। इस दौरान भारत मात की जय के नारे में लगाए गए थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker