क्या गुजरात चुनाव में अमित शाह होंगे बीजेपी के CM फेस? केजरीवाल ने ट्वीट कर पूछा- भूपेन्द्र भाई पटेल के काम से नाराजगी

पंजाब में मिली बड़ी जीत के बाद अब अरविंद केजरीवाल की नजरें गुजरात पर हैं। अहमदाबाद में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर एक बड़ा रोड शो कर चुके हैं। मई महीने में ही भरूच में आदिवासी संकल्प महासम्मेलन में हिस्सा लिया। बीते दिनों आप संयोजक की तरफ से सोमनाथ में एक रैली को भी संबोधित किया गया। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में आप का ग्राफ तेजी से बढ़ने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने देश के गृह मंत्री अमित शाह को लेकर भी बड़ा दावा किया है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्विट करते हुए कहा कि आप” गुजरात में तेज़ी से बढ़ रही है। भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है। क्या ये सच है कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा गुजरात में अमित शाह जी को सीएम चेहरा घोषित करने जा रही है? भूपेन्द्रभाई पटेल के काम से क्या भाजपा भी नाराज़ है? बता दें कि गुजरात में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य में आप इस बार पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में देखी जा रही है। यही वजह है कि आप संयोजक केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं।

भाजपा ने 2002 में विधानसभा की 127 सीटें जीती थीं, इसके बाद पार्टी को 2007 में 117, 2012 में 116 और 2017 में 99 सीटें मिली थीं। लेकिन  2017 के चुनाव में उन्हें केवल 99 सीटें प्राप्त हुईं। लेकिन राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि भाजपा के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में इतनी क्षमता और उनकी इतनी लोकप्रियता है कि वह पार्टी को राज्य में एक और विजय दिला सकें। वह उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker