दिवाली के अगले दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

 हिंदू धर्म में कार्तिक माह की अमावस्या के दिन दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगेगा।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 2022 में दिवाली पर सूर्यग्रहण का साया होगा और महानिशीथ काल योग भी बनेगा। सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा और दिवाली की रात से सूतक काल शुरू होगा। 

सूर्य ग्रहण 2022 का समय-

साल 2022 का दूसरा ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 05 बजकर 24 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा। हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा।

दिवाली 2022 शुभ मुहूर्त-

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर शाम 05 बजकर 28 मिनट से शुरू होगी और 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट तक है। इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन प्रदोष व्रत पूजा का समय शाम 05 बजकर 50 मिनट से रात 08 बजकर 22 मिनट तक है। 

सूर्यग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं-

25 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन इसका सूतक काल 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। इसलिए दिवाली की रात 2 बजे से सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा।

महानिशीथ काल का योग-

दिवाली की रात को तंत्र-साधना के लिए उत्तम माना जाता है। इस समय देवी काली की साधना की जाती है। महानिशीथ काल का समय 24 अक्टूबर को रात 10 बजकर 55 मिनट से 25 अक्टूबर को रात 1 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

Back to top button