‘यशंवत सिन्हा ने मुलायम को बताया था ISI एजेंट’, पुराने बयान को शेयर कर केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश से पूछा सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक पुरानी खबर की तस्वीर को ट्वीट करते हुए शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव से राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अहम सवाल पूछा। दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य ने जो पुरानी खबर की तस्वीर को साझा किया है। उसमें यशवंत सिन्हा, जो मौजूदा समय में विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के संयुक्त उम्मीदवार हैं, ने दावा किया था कि मुलायम सिंह यादव आईएसआई एजेंट हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट में लिखा कि सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी जिन्हें आप राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन दे रहे हैं, श्री मुलायम सिंह यादव जी के लिए दिये बयान पर क्या कहेंगे! दरअसल, पुरानी खबर के मुताबिक, यशवंत सिन्हा ने दावा किया था कि मुलायम सिंह यादव आईएसआई एजेंट हैं, इंटेलिजेंस रिपोर्ट इसकी पुष्टि करता है। इसके साथ ही यशवंत सिन्हा ने कहा था कि आईएसआई के साथ मुलायम सिंह यादव का सीधा जुड़ाव है।

आपको बता दें कि 18 अगस्त को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा। जहां पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का उत्तराधिकारी चुना जाएगा। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का सीधा मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से होने वाला है। जिनको सपा ने समर्थन देने का वादा किया है। जबकि सपा की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आदिवासी समाज के ताल्लुक रखने वाली द्रौपदी मुर्मू के प्रति अपना समर्थन जताया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker