रेखा की Xerox Copy लगती हैं उनकी भांजी, खूबसूरती देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज इतनी उम्र में भी रेखा पहले जितनी ही हसीन दिखती हैं और किसी भी नई एक्ट्रेस को मात दे सकती हैं। रेखा ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कभी फिल्मों तो कभी अपने लव अफेयर्स के कारण, रेखा किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। 

रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। उनके जन्म के समय उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। रेखा तमिल फिल्मों के सुपरस्टार जैमिनी गणेशन और तेलुगु अभिनेत्री पुष्पावली की बेटी हैं। रेखा के जन्म के समय उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। रेखा के पिता ने ना तो रेखा को और ना ही उनकी माँ को कभी स्वीकार किया था। रेखा के पिता जैमिनी गणेशन ने एक शादी की थी और तीन महिलाओं के साथ उनके संबंध थे। रेखा की 7 बहनें और 1 भाई हैं। रेखा के अपनी बहनों के साथ अच्छे संबंध हैं।

रेखा की एक बहन का नाम कमला सेल्वाराज है, जो पेशे से डॉक्टर हैं। कमला की बेटी का नाम प्रिया सेल्वराज है। वो भी अपनी मां की तरह डॉक्टर ही हैं। चेन्नई में प्रिया का काफी नाम है। प्रिया अपनी मौसी रेखा की कॉपी दिखती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। प्रिया इंस्टाग्राम पर भी अपनी काफी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फैमिली फोटोग्राफ के अलावा अपनी भी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस को प्रिया की फोटो देखते ही रेखा की याद आती है। प्रिया की एक तस्वीर पर एक यूजर्स ने लिखा ये तो बिल्कुल रेखा की कॉपी हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker