डिब्रूगढ़ में एक्टिविस्ट विनीत बागड़िया की मौत के बाद सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने घर जाकर मांगी माफी

दिल्लीः असम के डिब्रूगढ़ में मशहूर पशु अधिकार कार्यकर्ता विनीत बागड़िया की आत्महत्या के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को नाकामी का जिम्मेदार बताते हुए खुद माफी मांगी. सीएम सरमा ने कहा कि यह डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन की नाकामी है. मैं इस पर शर्मिंदा हूं. उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया. उन्होंने ट्वीट करके विनीत की मौत पर दुख जताया. ANI के मुताबिक, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट विनीत बागड़िया ने गुरुवार को डिब्रूगढ़ के शनि मंदिर मार्ग स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौत से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकार्ड किया था, जिसमें बाइदुल्ला खान, संजय शर्मा और निशांत शर्मा पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था. विनीत ने कहा था कि एक जमीन के किराए को लेकर ये लोग उनका और उनके परिवार का काफी समय से उत्पीड़न कर रहे हैं.

Back to top button