सोनिया से लेकर राहुल तक एक-एक कांग्रेसियों को संबित पात्रा ने लताड़ा, कहा- कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आश्चर्य का विषय है कि देश के 22 जगहों पर कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के विषय में प्रेस कांफ्रेंस कर रही है। तुष्टिकरण के कारण से जिस प्रकार से कांग्रेस ने आतंकवाद का साथ दिया है, यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि ‘कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ’।

उन्होंने कहा कि बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकवादियों की लाश को देकर कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी फूट-फूट का रोई थी। स्वयं सलमान खुर्शीद ने बताया था कि सोनिया जी तीन रात तक सो नहीं पाई और वो रोती रही थी। किसलिए रोई थीं, क्योंकि वो आतंकवादी मारे गए थे।

संबित पात्रा ने कहा कि दुख होता है कि इस पूरी प्रक्रिया में कांग्रेस पार्टी ने हिंदुस्तान में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कि जिसने लोगों के मन मस्तिष्क के अंदर देश के विरोध में धर्म को लेकर एक उन्माद पैदा किया उस आतंकवादी जाकिर नायक के साथ स्वयं सोनिया गांधी खड़ी थी, क्योंकि उनके पति राजीव गांधी जी के नाम पर डोनेशन लिया था।

उन्होंने कहा कि यासीन मलिक को जिस प्रकार का पायदान यूपीए की सरकार ने दिया, ये आतंकवादी का महिमामंडन करना है। बुरहान वानी के संदर्भ में कांग्रेस ने गलत नैरेटिव फैलाया। हाफिज सईद जैसा कोई आतंकी विश्व में किसी पार्टी को पसंद करता है, तो वो कांग्रेस पार्टी है।

उन्होंने कहा कि क्या कारण है हाफिज सईद को कांग्रेस अच्छी पार्टी लगती थी। क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा उन्हें संरक्षण दिया। इसी वजह से कांग्रेस को आतंकवादी पसंद थे और आतंकवादी को कांग्रेस को पसंद करते थे।

इसी बीच संबित पात्रा ने शशि थरूर और दिग्विजय सिंह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं, तुम कितने अफजल मारोगे, हर घर से अफजल निकलेगा। इस प्रकार के बयानों का समर्थन करने वाले राहुल गांधी को आज शर्म आनी चाहिए, अपने गिरेबां में झांकना चाहिए कि आतंकवाद को लेकर आप प्रेस कांफ्रेंस करा रहे हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker