बला की खूबसूरती, तेज दिमाग और दमदार डांसर हैं मिस इंडिया-2022 सिनी शेट्टी

भारत की ब्रेन विद ब्यूटी को लेकर होने वाली सौन्दर्य प्रतियोगिता फेमिना मिस इंडिया-2022 का खिताब इस साल कर्नाटक की सिनी शेट्टी को पहनाया गया।  21 वर्षीय को मिस इंडिया 2020 मनासा वाराणसी ने अपना ताज सिनी शेट्टी को पहनाया।

जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की ‘फर्स्ट रनर-अप’ रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को ‘सेकेंड रनर-अप’ चुना गया। चयन मंडल में अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे। सिनी अब 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दिवा कर्नाटक की रहने वाली हैं और चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीएफए) बनने का कोर्स कर रही हैं। सिनी शेट्टी एक बहुत शानदार भरतनाट्यम और वेस्टर्न डांसर भी हैं।

उन्होंने 14 साल की उम्र से ही डांस सिखना शुरू कर दिया था। उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल उनके डांस वीडियो से भरा हुआ है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें भी शेयर करती हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker