दंतेवाड़ा जिले में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़,5 लाख का इनामी नक्सली मारा गया

दिल्लीः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया है। मुठभेड़ कटेकल्याण थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर को हुआ है। दंतेवाड़ा पुलिस को नड़ेनार में माओवादियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद कटेकल्याण थाना से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। पुलिस व नक्सलियों के बीच आधे घंटे तक फायरिंग हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे नडेनार के जंगलों में सर्चिंग पार्टी पहुंची थी, तभी माओवादियों ने फायरिंग झोंक दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। आधे घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग करने पर जवानों ने एक पुरुष माओवादी का शव बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं और अभी भी मौके पर ही सघन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।  

बस्तर आईजी सुन्दराज पी ने बताया कि मारे गए माओवादी की शिनाख्त एरिया कमेटी मेंबर महंगू के रूप में हुई है। महंगू पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 14 नक्सल मामले दर्ज हैं। महंगू दुर्दांत नक्सली था और कटेकल्याण, पखनार क्षेत्र में उसकी काफी दहशत थी। कई ग्रामीणों व गोपनीय सैनिकों की हत्या की घटनाओं में वह शामिल था। बताया जाता है कि एक बार पुलिस ने इसे जिंदा पकड़ लिया था, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ ने उसे बचा लिया था। उस वक़्त पुलिस की टीम काफी छोटी थी तब मजबूरी में महंगू को छोड़ना पड़ा था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker