मिनटों में फाइल करे ITR-1 घर बैठे,जाने स्टेप बी स्टेप

दिल्लीः वित्त वर्ष 2021-22 और एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए व्यक्ति द्वारा आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है। इसलिए ऐसे टैक्सपेयर्स जिनकी वार्षिक इनकम 50 लाख रुपये से अधिक है वे सभी आईटीआर-1 फाॅर्म दाखिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर बैठे आप कैसे इसे आप दाखिल कर सकते हैं? क्या है उसका प्रोसेस- 

स्टेप बाय स्टेप समझें पूरा प्रोसेस 

1- सबसे पहले Incometax.gov.in पर जाकर लाॅगइन करें।

2- E file पर जाकर इनकम टैक्स रिटर्न सेलेक्ट करें। 

3- इसके बाद Menu में जाकर File Income Tax Return को सिलेक्ट करें। 

4- वित्त वर्ष 2021-22 सिलेक्ट करें। 

5- फाइलिंग का ऑनलाइन मोड सिलेक्ट करें। 

6- इसके बाद Individual सिलेक्ट करें। 

7- Let Get Started पर क्लिक करें। 

8- ITR फाइल करने का जरूरी कारण बताएं। इसके बाद Continue पर क्लिक करें। 

9- व्यक्तिगत जानकारी, ग्राॅस टोटल इनकम, टोटल डिडक्शन,  टैक्स पेड सहित पांच टैब भरें। 

10 – इसके बाद रिटर्न समरी में देख लें क्या सभी पांच टैब में कन्फर्म ऑप्शन दिखा रहा है या नहीं। 

Back to top button