1.02 लाख करोड़ रुपए​​​​​​​ की संपत्ति के मालिक टाइकून पालोनजी मिस्त्री का निधन

दिल्लीः शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप देश के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी घरानों में से एक है। जिसका कारोबार कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट समेत कई अन्य फील्ड में फैला हुआ है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार दुनियाभर के पचास देशों में फैला हुआ है।

पालोनजी मिस्त्री का जन्म साल 1929 में हुआ था। पालोनजी मिस्त्री के पास 1.02 लाख करोड़ रुपए (55 बिलियन अमेरिकन डॉलर) की संपत्ति है। वह दुनिया के 143वें सबसे अमीर व्यक्ति थे। वे बहुत कम ही सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाते थे।

टाटा संस में 18.37% हिस्सेदारी
शापूरजी पालोनजी ग्रुप की देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा संस में 18.37% की हिस्सेदारी है। कुछ साल पहले ही पालोनजी मिस्त्री के बेटे साइरस मिस्त्री को टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। बाद में विवाद के चलते उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

पालोनजी मिस्त्री को कारोबार जगत में उनके शानदार योगदान के लिए साल 2016 में पद्म भूषण सम्मान से भी नवाजा गया था। पालोनजी मिस्त्री के बेटे साइरस मिस्त्री भी टाटा संस के चैयरमैन रह चुके हैं।

पालोनजी के 4 बच्चे
पालोनजी के पीछे उनके परिवार में उनकी पत्नी पाट्सी पेरिन डुबास और 4 बच्चे हैं। दो बेटे शापूर मिस्त्री और साइरस मिस्त्री के अलावा दो बेटियां लैला मिस्त्री और अलू मिस्त्री हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker