दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर यात्रियों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

दिल्लीः दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन से सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से सुबह से ही स्टेशन के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि रेड लाइन पर इंद्रलोक और पीतमपुरा के बीच सेवाओं में देरी हो रही है। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवाएं चालू हैं। रेड लाइन में 29 स्टेशन हैं। यह मेट्रो लाइन जो रिठाला से शहीद स्थल तक कुल 34.55 किमी की दूरी तय करती है।

रेड लाइन के एक यात्री अक्षय जोशी ने कहा कि गाजियाबाद से आने वाली मेट्रो कश्मीरी गेट से पहले कई बार रुक चुकी है। डीएमआरसी को समस्या का समाधान करना चाहिए। कई यात्रियों ने लगातार व्यवधानों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया। दूसरे यात्री गौरव गौतम ने कहा कि रेड लाइन ठीक से काम नहीं कर रही है। मैंने रिठाला मेट्रो स्टेशन पर 15 मिनट तक मेट्रो के गेट खुलने का इंतजार किया।

तीसरे यात्री रवि आर्यन ने कहा कि उनके जैसे लोगों को रिठाला से शहीद स्थल की ओर जाने में काफी देरी हो रही है। रिठाला मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को मेट्रो कर्मचारियों के साथ बहस करते हुए देखा गया। इससे पहले जून में यात्रियों को कई बार ब्लू लाइन मेट्रो पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

पिछले हफ्ते गुरुवार को, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा था कि जून में अब तक छह बार मेट्रो सेवाओं के परिचालन में दिक्कत आई है। जिसमें से तीन तीन तकनीकी खराबी थे। बाकी की तीन खराबी पक्षियों, पतंग का मांझा की वजह से हुई थी। इनके संपर्क में ओवरहेड इक्यूपमेंट आया और परिणाम स्वरूप मेट्रो के पहिए थम गए थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker