एनडीए का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सरकार ने बधाई मुर्मू की सुरक्षा

दिल्लीः एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू इस समय चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने बुधवार को ओडिशा के मयूरभंज स्थित रायरंगपुर जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इतना ही नहीं पहले उन्होंने यहां मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई, उसके बाद मत्था टेका। इसके बाद वे आदिवासी पूजा स्थल जहिरा भी पहुंचीं। उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं।

द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा के ही आदिवासी जिले मयूरभंज के रायरंगपुर गांव में हुआ। उधर एनडीए का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सरकार ने मुर्मू की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड+ की सुरक्षा दी गई है। अब उनकी सुरक्षा में 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसी कड़ी में बुधवार सुबह मुर्मू रायरंगपुर में एक शिव मंदिर पहुंचीं और वहां पूजा करने से पहले मंदिर में झाड़ू लगाया। 

अपनी उम्मीदवारी की घोषणा होने के बाद रायरंगपुर में अपने आवास पर मुर्मू ने मीडिया से कहा, ‘मैं आश्चर्यचकित और खुश हूं। मयूरभंज जिले से आने वाली एक आदिवासी महिला के रूप में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने आदिवासी महिला का चयन कर के भाजपा के नारे ‘सबका साथ सबका विश्वास’ को सिद्ध कर दिया है।

Back to top button