फ्रांस में 1300 साल से दफ़न हुआ जहाज मिला,अभी भी कंडीशन सही सलामत

दिल्लीः पुरातत्त्वविद फ्रांस में मिले एक 1300 साल पुराने जहाज के मलबे को बचाने में जी जान से कोशिश कर रहे हैं। जहाज का ये मलबा इतना नाजुक है कि सिर्फ हवा के संपर्क में आने से ये नष्ट हो रहा है। 40 फुट लंबी नाव बोर्डो के पास मिली थी। सैकड़ों साल से इसकी लड़की ऑक्सीजन और रोशनी के संपर्क में नहीं आई थी। इसी कारण अब जब ये हवा के संपर्क में आते हैं तो इनके अंदर का पानी तेजी से सूखने लगता है।

हालांकि टीम इन्हें बचाने के लिए हर 30 मिनट पर पानी के स्प्रे से छिड़काव करती है। नाव को निकाल कर कहां रखा जाएगा इसका निर्णय नहीं लिया जा सका है। पुरातत्विद मानते हैं कि नाव को उसके मलबे से फिर बनाया जा सकता है। 2013 में इस नाव को खोजा गया था उस दौरान ये गाद से पूरी तरह ढका हुआ था। माना जाता है कि जहाज 680ई से 720ई के बीच का है। इसका इस्तेमाल गारोन नदी से माल भेजने के लिए किया जाता था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker