UNSC: भारतीय नागरिक को आतंकी घोषित करना चाह रहा था पाक,नाकामयाब

दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र (UN) में पाकिस्तान की साजिश पर पानी फिर गया। पाकिस्तान ने एक भारतीय नागरिक को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की कोशिश की। इस प्रस्ताव को भारत समेत 4 अन्य देशों ने खारिज कर दिया।

पाकिस्तान, गोबिंद पटनायक डुग्गीवालासा नाम के शख्स के आतंकवादी होने का दावा करता है। पाकिस्तान दावा करता है, यह शख्स पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी हमलों में शामिल रहा है। इसे अंतरराष्ट्रीय आंतकी घोषित करने के लिए पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में इस शख्स का नाम दर्ज कराने की कोशिश की थी।

पाकिस्तान पहले भी नाकाम हो चुका है
पाकिस्तान के इस प्रस्ताव को खारिज करने में, UK, अमेरिका, फ्रांस और अल्बानिया ने भारत का साथ दिया था। भारत का साथ देने वाले देशों में, 3 देश UNSC के स्थायी सदस्य हैं। वहीं, चौथा देश अल्बानिया इस महीने UNSC का अध्यक्ष है। 2020 में भी पाकिस्तान ने ऐसी कोशिश की थी और तब भी मुंह की खाई थी। तब भी पाकिस्तान के प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने खारिज कर दिया था।

UN में भारत के प्रतिनिधि टी.एस. त्रिमूर्ति ने अपने ट्वीट में कहा- आतंकवाद पर 1267 विशेष प्रक्रिया को धार्मिक और राजनीतिक रंग देने की पाकिस्तान की कोशिश को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने नाकाम कर दिया है। हम उन सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने पाकिस्तान के मंसूबे नाकाम कर दिए।

चीन ने भी निभाई दोस्ती
पिछले हफ्ते भी, UNSC में एक प्रस्ताव पेश हुआ था। लश्कर ए तैय्यबा के आतंकी अब्दुल रेहमान मक्की को 1267 कमिटी में शामिल करने का प्रस्ताव पेश किया गया था। यह प्रस्ताव भारत और अमेरिका ने पेश किया था, लेकिन चीन ने इस प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी। अमेरिका ने मक्की के ऊपर 2 मिलियन डॉलर (15 करोड़ रुपए) का इनाम रखा है, भारत ने भी UAPA के तहत मक्की को आतंकवादी घोषित किया हुआ है

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker