अमित शाह : भारत हर क्षेत्र में बढ़ रहा आगे,टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल निचले स्तर तक किया जा रहा

दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा भारत का निर्माण भारत के विकास के लिए जरूरी है। आज के युग में भारत का विकास हम साइबर सुरक्षा के बिना कर ही नहीं सकते हैं। 

गृह मंत्री ने कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल निचले स्तर तक किया जा रहा है। अगर हम साइबर सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं करते हैं तो हमारी यही ताकत हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल से भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और तकनीक के इस्तेमाल को हर स्तर पर ले जाया गया है। लेकिन अगर साइबर सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो यह ताकत हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन सकती है। 

गृह मंत्री ने कहा कि साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी हुई है। कुछ देशों ने साइबर सुरक्षा के लिए साइबर आर्मी बनाई है और भारत का गृह मंत्रालय भी इसकी सुरक्षा को लेकर चौंकन्ना है। उन्होंने कहा कि साइबर फ्राड के कई नए आयाम सामने आ रहे हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker