योग सिखाने के नाम पर लड़कियों को गलत तरीके से छूटा था योग टीचर

दिल्लीः योग सिखाने के नाम पर लड़कियों को गलत तरीके से छूने के आरोपी योग टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला ऑस्ट्रेलिया के क्‍वींसलैंड का है। यहां के एक योग टीचर पर उसकी दो स्टूडेंट्स ने योग सिखाने के दौरान गलत तरीके से छूने और यौन शोषण का आरोप लगाया था।

योग टीचर पर आरोप लगाने वाली दोनों लड़कियों का कहना है कि उसके साथ बीते पांच महीने से ऐसा किया जा रहा था। आरोपी योग सिखाने और फिटनेस के नाम पर उनके प्राइवेट पार्ट्स को छूता था। शुरू में उन्होंने इग्नोर किया। लेकिन जब टीचर हद से आगे जाने लगा तो उन्होंने पुलिस में केस दर्ज कराया। आरोप लगाने वाली दोनों लड़कियों की उम्र 20 साल है

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी योग टीचर समुद्री बीच और दूसरी सार्वजनिक जगहों पर योग सिखाया करता था। यहीं पर उसने दोनों पीड़िताओं का यौन शोषण भी किया। योग टीचर पर अब तक यौन शोषण के दो मामले सामने आए हैं।

पुलिस का मानना है कि अभी और पीड़ित लड़कियां सामने आ सकती हैं। पुलिस ने इसको लेकर एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। पुलिस ने ऐसी पीड़िताओं से सामने आकर रिपोर्ट लिखवाने की अपील की है।

आरोपी योग टीचर को 19 अप्रैल को ही गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में उसे जमानत दे दी गई। अब 28 जून को उसे अदालत के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। पुलिस की जांच में अगर उस पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं। तो उसे कई वर्षों की सजा हो सकती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker