लखनऊ पबजी घटना की पूरी बात आयी सामने,बेटे ने पिता को फ़ोन पर बताया था सारा मांझरा

दिल्लीः लखनऊ में पबजी के लिए मां की हत्या करने वाले आरोपी ने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी थी। इस बात के खुलासे से केस और भी पेचीदा हो गया है। बताया जा रहा है कि मां की हत्या करने के बाद 16 वर्षीय लड़के ने पिता को बताया कि उसने मां को मार दिया है क्योंकि उससे मिलने कोई शख्स आता था। यहां तक की पिता को इस बात की जानकारी वीडियो कॉल पर दी। पिता से बात करने के बाद लड़का घर के बाहर गेट पर खड़े होकर पुलिस का भी इंतजार कर रहा था। लड़के ने पिता को 7 जून को घटना की जानकारी दी थी। 

जानकारी के मुताबिक लड़के ने मां की हत्या के 3 दिन पहले और 3 दिन बाद तक घर का गेट नहीं खोला था। लड़के ने पुलिस के पहुंचने पर उन्हें कहा था कि हत्या किसी और ने की है। आरोपी ने ही पुलिस को पिस्टल दिखाई जिससे हत्या हुई। पिता ने पुलिस को दी जानकारी में कहा कि बेटे से 3 जून से बात नहीं हो पा रही थी जिसके बाद कई रिश्तेदारों को घर पर भेजा गया। हालांकि किसी के लिए भी लड़के ने गेट नहीं खोला और पुलिस के पहुंचने पर वो घर के बाहर खड़ा मिला। उसी ने पुलिस वालों को घर के अंदर ले जाकर उन्हें पिस्टल और अन्य जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि पिता से बात होने पर उसने पिता को मां की हत्या की बात बताई। इसके बाद पिता ने चचेरे भाई को इसकी जानकारी दी जो पुलिस में है। हालांकि उससे आरोपी की बात नहीं हुई। फिर भी लड़का पुलिस का इंतजार कर रहा था। पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं कि इस हत्या में कोई साजिश थी या केवल एक गेम के लिए लड़के ने मां को मौत के घाट उतारा। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker