Meghalaya: कैसे मात्र कुछ मिनटों में बाढ़ में बहा जिजिका को मेगुआ से जोड़ने वाला पुल,

दिल्लीः पूर्वोत्तर के राज्य इस समय बारिश और बाढ़ की स्थितियों का सामना कर रहे हैं। इसी बीच मेघालय में एक पूरा का पूरा पुल ही बाढ़ के पानी में बह गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पूरा पुल की धराशायी हो गया। राज्य में जिजिका को मेगुआ से जोड़ने वाला एक लकड़ी का पुल जो मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स और वेस्ट गारो हिल्स जिले का सीमा क्षेत्र है, गुरुवार 9 जून को बाढ़ के पानी से बह गया।

दरअसल, पूर्वोत्‍तर का राज्‍य मेघालय इस समय भारी बारिश, बाढ़ और भूस्‍खलन का सामना कर रहा है। इसके चलते जहां कई लोगों की मौत हुई है, वहीं बड़ी संख्‍या में लोगों को सुरक्षित स्‍थान की तलाश में घर छोड़ना पड़ा है। यहां पर तीन पहाड़ियां हैं—गारो, खासी और जयंतिया। इनमें गारो हिल्स में दो विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन ​हुआ। इस कारण गुरुवार को एक परिवार के तीन सदस्य और एक बच्चा जिंदा दफन हो गए। वहीं बुगी नदी पर बना ब्रिज जो रुगा को जेजिका गांव से जोड़ता है, वह बाढ़ के पानी में बह गया। बुगी को गारो हिस्‍सा की तीसरी सबसे बड़ी नदी कहा जाता है।

उधर, मानसून अपनी स्वाभाविक चाल से थोड़ा धीमा हो गया है। लेकिन मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार 29 मई को केरल के तट पर पहुंचने के बाद मानसून ने अन्य राज्यों के साथ पूरे पूर्वोत्‍तर को कवर कर लिया है।अगले कुछ दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker