आमिर खान ने खाए गोलगप्पे, ट्रोल हुए संजय गुप्ता

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा बीते लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। 29 मई को इसका ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। यह कुछ लोगों को पसंद आया तो कुछ ने आलोचना भी की। अब ट्रेलर पर फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने सवाल उठाया है।

एक सीन में आमिर खान चलती ट्रेन में गोलगप्पा खाते दिख रहे हैं। संजय ने ट्विटर पर स्कीनशॉट शेयर करके लिखा था, एक वजह जिसके लिए मैं फिल्म देखने के लिए मरा जा रहा हूं कि चलती ट्रेन में गोलगप्पा कौन बेच रहा है।

संजय का यह ट्वीट वायरल हो रहा है और आमिर खान के फैन्स उन्हें डिफेंड करने के लिए जवाब दे रहे हैं संजय गुप्ता काबिल, जज्बा और शूटआउट ऐट वडाला जैसी फिल्में बना चुके हैं। उ

न्होंने आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर एक ट्वीट किया है। इसमे फिल्म देखने के एक्साइटमेंट की अजीब वजह बताई है। एक सीन पर उन्होंने लिखा है कि वह देखना चाहते हैं कि ट्रेन में आमिर गोलगप्पा कैसे खा रहे हैं। यानी ट्रेन में गोलगप्पे कौन बेच रहा है।

इस सीन में आमिर कहते हैं, मेरी मम्मी कहती थी कि जिंदगी गोलगप्पे जैसी होंदी है, पेट भले भर जावे मन नहीं भरता। इसके बाद वह गोलगप्पा खाते हैं।

Back to top button