तेज रफ्तार डंपर से 3 की मौत,2 घायल :

दिल्लीः

गोरखपुर, पैडलेगंज के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने पांच लोगों को कुचल दिया जिनमें 3 की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों मृतक सिद्धार्थनगर के रहने वाले हैं जबकि एक हरदोई का है। वहीं दोनों घायल हरदोई के रहने वाले हैं।

दुर्घटना की सूचना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए 2 लोगों के समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 2 लाख तथा घटना में घायल हुए लोगो को 50 हजार की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

दुर्घटना में इनकी हुई मौत

गंगाराम पुत्र छोटे लाल 35 वर्ष निवासी संडीला जनपद हरदोई

अर्जुन चौहान उम्र 19 वर्ष पुत्र जमुना प्रसाद निवासी पुरैना थाना भवानी गंज जनपद सिद्धार्थनगर

शैलेंद्र 22 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी मानसून नगर जनपद हरदोई

यह हुए घायल

राजेश चौरसिया 20 वर्ष पुत्र रामचंद्र निवासी पुरैना जनपद सिद्धार्थनगर

कुलदीप 14 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी मानसून नगर जनपद हरदोई

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker