मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को देना चाहिए इस्तीफा: अशोक भटृाचार्य,

दिल्ली :

सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। सिलीगुड़ी की धरती पर बड़े- बड़े नेताओं के पैर पड़ने लगे हैं। हर तरफ चुनावी गूंज सुनाई दे रही है। नेताओं का अपना कैलकुलेशन है। इस बार निगम चुनाव में जीत का दावा हर पार्टी कर रही है।

सवालः अशोक भटृाचार्य को क्यों फिर से निर्णय बदलने पड़े। क्यों फिर से सक्रिय राजनीति में कदम रखने पड़े। क्या वजह रही जो आपको फिर से राजनीतिक पैविलियन में लौटना पड़ा?

उत्तरः हमने कभी राजनीति से सन्यास नहीं लिया था। हां, चुनाव जरूर नहीं लड़ने की बात कही थी। लेकिन पार्टी का निर्णय मानना पड़ा। पार्टी चाहती थी कि वे निगम चुनाव का चेहरा बनें। कम्युनिष्ट पार्टी में व्यक्ति से बड़ी पार्टी होती है। अगर पार्टी चाहती है तो हमें उसकी बात को मानना ही होगा। पार्टी को लगा कि हमारे आने से कुछ हो सकता तो निर्देश दिया और हमने उसका पालन किया।

सवालः इन दिनों तृणमूल डबल इंजन तो बीजेपी ट्रिपल इंजन की बात कर रही है। ऐसे में वाममोर्चा क्या कह रही है?

उत्तरः डबल व  ट्रिपल इंजन विकास का पैमाना नहीं है। विकास के लिए इच्छाशक्ति चाहिए। अगर डबल इंजन का र्फामूला सही है तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि केंद्र में बीजेपी की सरकार है। ऐसे में राज्य में उनके बनने रहने का औचित्य ही क्या है। विकास कैसे सुनिश्चित हो, इस पर बात होनी चाहिए।

सवालः वाममोर्चा को सिलीगुड़ीवासी वोट क्यों करे?

उत्तरः कटमनी, रंगदारी, मनमानी व अपहरण जैसे वारदात से बचने के लिए यह जरूरी है कि वाममोर्चा को लाया जाए। सिलीगुड़ी एक व्यसायिक जगह है। व्यवसाय जहां होता वहां शांति बनाए रखना होता है। हमें यह समझ में नहीं आ रहा है कि व्यवसायिक शहर को अपरहण का शहर क्यों बनाया जा रहा है? यहां की जनता यह सब नहीं चाहती है। कबीर सुमन जैसे लोग जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करते हैं और पार्टी नेतृत्व कुछ कहती तक नहीं है। यह क्या कल्चर है। राज्य में जो भी रहते हैं, चाहे उनकी भाषा व जाति कुछ भी हो उन्हें सम्मान व सुरक्षा मिलनी चाहिए। वाममोर्चा ने अपने 35 साल के शासन कभी किसी एक समुदाय के लिए काम नहीं किया। सत्ता में सबको भागीदारी दी और सभी का विकास किया। जनता यह सब ही चाहती है। इसलिए लोग वाममोर्चा को वोट करते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker