शेयर बाजार: सेंसेक्स में 436 पॉइंट की उछाल 55818 पर हुआ बंद, निफ्टी 16620 के ऊपर;

दिल्ली :

सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 436.94 या 0.79% पॉइंट की बढ़त के साथ 55,818.11 पर और निफ्टी 105.25 या 0.64% पॉइंट की बढ़त के साथ 16,628 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, रिलायंस, TCS और इंफोसिस में बढ़त रही। आज रुपया 77.60 प्रति अमेरिकी डॉलर पर खुला, 1 जून को यह 77.52 प्रति अमेरिकी डॉलर के करीब बंद हुआ था।

BSE का स्मॉलकैप 160.25 पॉइंट या 0.60%​​​​​​​ की बढ़त के साथ ​​​​​​​26,694.78 पर बंद हुआ।

IT और PSU बैंक में बढ़त


11 सेक्टोरल इंडेक्स में से आज 8 में बढ़त और 3 में गिरावट रही। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त IT में 1.82% की रही। वहीं मीडिया, मेटल और PSU बैंक में 1% की बढ़त है। वहीं FMCG, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी में मामूली बढ़त है। जबकि बैंक, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विस में गिरावट रही।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker