अनुरिता झा ने वेब सीरीज में दिए हैं इंटिमेट सीन्स

वेब सीरीज आश्रम 3 (Aashram 3) तीन जून को रिलीज हो रही है। सीरीज के तीसरे पार्ट में बाबा निराला की पोल खुलती सकती है और इसमें सोनिया यानी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता की एंट्री हो रही है।

वेब सीरीज के पहले और दूसरे सीजन में एक्ट्रेस अनुरिता झा ने इंटिमेट सीन्स दिए थे, जो काफी वायरल हुए थे। अब एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड सीन्स पर बात करते हुए बताया है कि उनके पापा का क्या रिएक्शन था।

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने पापा को फोन करके बताया था कि उन्हें सीरीज में बोल्ड सीन्स करने हैं। इस पर पापा ने काफी अच्छा जवाब दिया था।

इंटरव्यू में अनुरिता झा ने बताया, ‘मैंने अपनी फैमिली को पहले ही बता दिया था कि मैं सीरीज में बोल्ड सीन्स करने वाली हूं। ये मेरे लिए पहली बार था, जब मैं पर्दे पर बोल्ड सीन्स कर रही थी। मैंने अपने करियर में अब तक ऐसा नहीं किया था।

इसे करने से पहले मैंने अपने पापा को फोन किया और उनसे कहा, डैड, सीरीज में बोल्ड सीन्स होंगे क्या मुझे ये करना चाहिए?’ एक्ट्रेस ने आगे पापा का रिएक्शन बताते हुए कहा, ‘पापा ने उधर से जवाब देते हुए कहा हां, हां, बिंदास करो।

इसलिए मैं ये सीन्स करने में एकदम सहज थी। प्रकाश झा सर के साथ शूटिंग करना काफी कंफर्टेबल रहा। वह स्टार्स पर भरोसा करते हैं और माहौल को काफी सुरक्षित बना देते हैं।’

Back to top button