मई में सरकार को GST से हुई 1.40 लाख करोड़ रुपए की कमाई

दिल्ली: भारत का मई 2022 में GST रेवेन्यू 1,40,885 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान अवधि में यह 97,821 करोड़ रुपए था। यानी मई 2021 की तुलना में GST रेवेन्यू में 44% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को इसके आंकड़े जारी किए।

इसमें CGST 25,036 करोड़ रुपए, SGST 32,001 करोड़ रुपए, IGST 73,345 करोड़ रुपए और सेस 10,502 करोड़ रुपए है। इससे पहले अप्रैल में GST कलेक्शन 1,67,540 करोड़ रुपए रहा था। GST लागू होने के बाद यह चौथी बार और मार्च 2022 से लागातार तीसरी बार है जब GST कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए के पार रहा है।

अप्रैल 2022 में ऐसा पहली बार हुआ था जब GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया था। अप्रैल में ग्रॉस GST रेवेन्यू 1,67,540 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। इसमें CGST 33,159 करोड़ रुपए, SGST 41,793 करोड़ रुपए, IGST 81,939 करोड़ रुपए और सेस 10,649 करोड़ रुपए था। इससे पहले मार्च में GST कलेक्शन 1,42,095 करोड़ रुपए रहा था, जो इससे पहले किसी भी महीने का सबसे ज्यादा में GST कलेक्शन था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker