कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप के गठन का किया एलान

दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में सुधारों के लिए टास्क फोर्स-2024 और सलाहकार समूह का गठन कर दिया है। राजस्थान के उदयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर में इसका एलान किया गया था। सोनिया गांधी ने चिंतन शिविर में टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की थी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए टास्क फोर्स, पॉलीटिक्ल अफेयर्स ग्रुप और सेंटर प्लानिग ग्रुप बनाया है। पार्टी के पॉलीटिक्ल अफेयर्स ग्रुप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद के नाम हैं। वहीं टास्क फोर्स 2024 में पी चिदंबरम, जयराम रमेश, के सी वेणुगोपाल जैसे नाम हैं। भारत जोड़ो यात्रा के मकसद 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जमीन मजबूत करना है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल और जितेंद्र सिंह को समूह में शामिल किया गया है।

टास्क फोर्स के प्रत्येक सदस्य को संगठन, संचार और मीडिया, आउटरीच, वित्त और चुनाव प्रबंधन से संबंधित काम सौंपा जाएगा। इन सदस्यों के पास अपनी टीमें होंगी। इन्हें लेकर बाद में जानकारी दी जाएगी। ये टास्क फोर्स उदयपुर नव संकल्प घोषणाओं और 6 समूहों की रिपोर्ट के आधार पर काम करेगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker