अभिषेक बच्चन को मिली स्टाइलिस्ट की मौत की खबर

अभिषेक बच्चन वाइफ ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ कान फिल्म फेस्टिवल से लौटे और उन्हें बुरी खबर मिली। अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उनके सूट स्टाइलिस्ट अकबर शाहपुरवाला का निधन हो गया।

अभिषेक ने उनके बारे में लंबा पोस्ट लिखकर दुख जताया है। साथ ही लिखा है कि अकबर ने बचपन में उनके लिए पहला सूट बनाया था और वह उनके पिता अमिताभ बच्चन के सूट्स और कॉस्ट्यूम्स बनाते थे। अभिषेक उन्हें अक्की अंकल कहते थे। उन्होंने यह भी लिखा कि वह अकबर याद में उनका बनाया हुआ सूट पहनेंगे।

अभिषेक बच्चन वाइफ ऐश्वर्या राय के साथ कान फिल्म फेस्टिवल गए थे। 22 मई को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। लौटते ही उन्हें बुरी खबर मिली जिसका जिक्र उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया है।

अभिषेक ने लिखा है, घर लौटते ही बहुत दुखद खबर मिली। अकबर शाहपुरवाला फिल्मीं दुनिया के असली लेजंड नहीं रहे। मैं उन्हें अक्की अंकल के तौर पर जानता था।

उन्होंने मेरे पिता की कॉस्ट्यूम्स बनाईं और जहां तक मुझे याद है उनके कई सूट्स साथ ही मेरी कई फिल्मों में भी। जब मैं छोटा था तो मेरा पहला सूट उन्होंने पर्सनली काटा और बनाया था (मेरे पास यह आज भी है) इसके बाद रिफ्यूजी प्रीमियर पर मैंने जो टक्सीडो पहना वो भी। 

Back to top button