अफ़ग़ानिस्तान में बुर्का फरमान के खिलाफ काबुल में महिलाओं का प्रदर्शन

दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबान के बुर्का फरमान के खिलाफ महिलाओं ने विरोध किया है। काबुल में प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अपना चेहरा भी खुला रखा था। वे सड़कों पर ‘जस्टिस, जस्टिस’ का नारा लगा रही थीं।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं में शामिल सायरा समा अलीमियार ने कहा- आखिर हम भी इंसान हैं और उसी तरह से जीना चाहते हैं। हम नहीं चाहते की कोई हमें जानवर की तरह घर के एक कोने में बंदी बनाकर रखे। आखिर क्यों हमें सार्वजनिक जगहों पर अपने चेहरे और शरीर को पूरी तरह से ढंकने के लिए मजबूर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि बुर्का हमारा हिजाब नहीं है। आखिर हम क्यों खुद को पूरी तरह छुपाकर ही महफूज रह सकते हैं। वहीं, महिलाएं जब काबुल की सड़कों पर प्रदर्शन कर रही थीं तो तालिबान लड़ाकों ने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की। इसके अलावा उन्होंने इस घटना को कवर कर रहे पत्रकारों को भी रिपोर्टिंग करने से रोक दिया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker