ICICI, HDFC और ओवरसीज बैंक ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया

दिल्ली: ICICI, HDFC और इंडियन ओवरसीज बैंक ने हाल ही में FD पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया है। ICICI बैंक FD पर आम नागरिकों को अब अधिकतम 5.45% वहीं HDFC 5.60% ब्याज दे रहा है। ऐसे में अगर FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि ICICI, HDFC, इंडियन ओवरसीज बैंक, SBI और पोस्ट ऑफिस में से कहां FD कराना सही रहेगा। अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।

Back to top button