दुनिया के पांचवें सबसे अमीर आदमी बने गौतम अडाणी

दिल्ली: अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने एक नया मुकाम हासिल किया है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार अब अडाणी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडाणी की कुल नेट वर्थ 123.2 अरब डॉलर आंकी गई है। उन्होंने के वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर हैं। इस तरह दुनिया के 10 सबसे रईस लोगों में दो भारतीय हैं।

टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क इस लिस्ट में टॉपर पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 269.70 अरब डॉलर आंकी गई है। जेफ बेजोस 170.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनके परिवार की कुल संपत्ति 166.8 अरब डॉलर आंकी गई है और इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। अडानी पावर अडानी ग्रुप की छठवीं ऐसी कंपनी बन गई है जिसका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। आज यानी सोमवार के कारोबार में यह स्टॉक 270.80 रुपए पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इस साल अब तक यह शेयर 165% से ज्यादा भागा है जबकि इस महीने इस शेयर में 46% की बढ़त देखने को मिली है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker