पाकिस्तान-चीन की सेना के छक्के छुड़ाएगा जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बना जीपी बम

दिल्लीः मध्य प्रदेश के जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में 500 केजी जीपी बम बन चुका है। इसकी पहली खेप भारतीय सेना को सौंप दी गई है। अब इससे भारतीय सेना की क्षमता और अधिक बढ़ गई है। जीपी बम के भारतीय सेना का हिस्सा बनने पर पाकिस्तान और चीन की सेना के छक्के छूट जाएंगे।

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया म्युनिशन इंडिया लिमिटेड का एक उपक्रम है। यहां 500 केजी जीपी बम बनाया जा रहा था। अब यह जीपी बम पूरी तरह तैयार हो चुका है इसकी पहली खेप भारतीय सेना को पहुंच गई है। डीजीएक्यूए के कमांडिंग ऑफिसर और आयुध निर्माणी के अधिकारियों की मौजूदगी में इस खेप को भारतीय सेना के लिए रवाना किया गया। इसके बारे में महाप्रबंधक एसके सिंह और कमांडिंग ऑफिसर आरआर पंत ने मीडिया को जानकारी दी।

500 केजी जीपी बम की मारक क्षमता का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि इसमें 21000 छर्रे होते हैं जो स्टील की बॉल जैसी होते हैं। इससे दुश्मन देश की सेना के छक्के छूट जाएंगे। आयुध निर्माणी खमरिया में लंबी प्रक्रिया के बाद इसका उत्पादन हुआ है। तमाम क्वालिटी टेस्ट के बाद अब विशेष सेना के सुपुर्द कर दिया गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker