कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 250 रुपए महंगा हुआ  , जेट फ्यूल भी हुआ महंगा   

दिल्ली: महीने के पहले दिन यानी 1 अप्रैल को 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 250 रुपए महंगी हो गई है। दिल्ली में अब यह 2553 रुपए का मिलेगा। फिलहाल 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं पिछले 10 दिनों में लगातार 9 बार कीमत बढ़ाने के बाद आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अब तक इसमें 6.40 रुपए/ लीटर तक कीमत बढ़ चुकी है।

जेट फ्यूल की कीमतों को भी 2% तक बढ़ा दिया गया है, इससे हवाई सफर करना महंगा हो सकता है। 19 किलो वाला LPG सिलेंडर आज से दिल्ली में इसे रीफिल करवाने के लिए 2253 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। 1 मार्च को यह दिल्ली में 2012 रुपए में रीफिल हो रहा था, 22 मार्च को घटकर 2003 रुपए पर आ गया। वहीं, कोलकाता में अब 2087 रुपए के बजाय 2351 रुपए और मुंबई में 1955 की जगह आज से 2205 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। चेन्नई में अब 2138 रुपए के बजाय 2406 रुपए लगेंगे।

LPG ग्राहकों को महंगाई का झटका लगना 22 मार्च से शुरू हुआ था। इस दिन बिना सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई, क्योंकि छह अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू LPG सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं आया था। आज, यानी नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन भी घरेलू LPG सिलेंडर दिल्ली में 949.50 रुपए, कोलकाता में 976 रुपए, मुंबई में 949.50 रुपए और चेन्नई में 965.50 रुपए में रीफिल हो रहा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker