कीव में रूसी सेना ने अस्तबल में लगाई आग

दिल्ली: यूक्रेन पर जारी रूसी अटैक के बीच एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रूसी सैनिकों ने एक अस्तबल में लगा दी जिससे उसके अंदर मौजूद 32 घोड़े जलकर मर गए। यूक्रेनी मीडिया का दावा है कि ये घटना 13 मार्च की है जब राजधानी कीव के पास रूसी सैनिकों ने एक अस्तबल में आग लगा दी थी। उस अस्तबल में 32 घोड़े बंधे थे जो आग में जलकर राख हो गए।

यूक्रेन के समाचार पोर्टल सेंसर नेट (censor.net) के मुताबिक रूसी सेना ने राजधानी कीव के पास गोस्टोमेल में स्थित एक अस्तबल में आग लगाई थी। समाचार पोर्टल ने अस्तबल के मालिक एलेक्जेंड्रा के हवाले से लिखा कि रूसी आक्रमणकारियों ने घोड़ों को भी नहीं बख्शा और 13 मार्च को हुई इस घटना में उसके घोड़े जलकर मर गए। वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्रालय और पशु अधिकार समूहों ने राजधानी कीव के उत्तर में गोस्टोमेल में हुए हमले की निंदा की है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा: “गोस्टोमेल में एक अस्तबल में लगभग सभी घोड़ों को जिंदा जला दिया गया, रूसी आक्रमणकारियों ने इसे जला दिया था। उनमें से कुछ ही बच पाए हैं।”

Back to top button