कौन-सी चर्बी को घटाना है सबसे ज्यादा मुश्किल?

आपने कई लोगों को देखा होगा कि वे ज्यादा मोटे तो नहीं होते लेकिन उनके शरीर के कुछ हिस्सों पर फैट चढ़ा होता है। जैसे, पेट और जांघ की चर्बी को सबसे खतरनाक माना जाता है।

स्लिम ट्रिम दिखने वाले लोगों को भी पेट की चर्बी परेशान कर सकती है। ऐसे में सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि पेट और जांघ की चर्बी में से कौन-सी चर्बी ज्यादा खतरनाक है। 

अध्ययनों से पता चला है कि पेट की चर्बी शरीर में किसी भी अन्य फैट की तुलना में ज्यादा खतरनाक है। वजन बढ़ाने के अलावा, यह पुरानी बीमारियों के का खतरा भी बढ़ाती है।

आपके पेट पर अगर बहुत ज्यादा चर्बी है, तो आपको डायबिटीज, दिल की बीमारी, स्ट्रोक और कैंसर होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। वहीं, जांंघ की चर्बी से मांसपेशियों और हड्डियों को चोट लगने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

बेली फैट और जांघ की चर्बी दोनों को कम करना सबसे मुश्किल है। हालांकि, कई हेल्थ स्टडीज में यह बात सामने आई है कि जांघ की चर्बी की तुलना में पेट की चर्बी कम करना ज्यादा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि यह माना जाता है कि पेट की चर्बी में वसा कोशिकाओं की अधिक मात्रा होती है।

जिससे फैट कम होने में समय लगता है।  हमारा शरीर वसा कोशिकाओं में दो प्रकार के रिसेप्टर्स में विभाजित होता है जिन्हें अल्फा -2 और बीटा -2 कोशिकाओं के रूप में जाना जाता है।

हमारे पेट और पेट के आसपास अधिक बीटा कोशिकाएं होती हैं, जिससे वसा को आसानी से कम करना मुश्किल हो जाता है। पैरों, चेहरे और बाहों जैसे अंगों में ज्यादा अल्फा कोशिकाएं होती हैं, जिससे इन क्षेत्रों में वजन घटाना आसान होता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker