Trending

बलविंदर सिंह लड्डी की 40 दिन में दूसरी बार भाजपा में एंट्री

दिल्ली : पंजाब में हरगोविंदपुर से विधायक बलविंदर सिंह लड्डी फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। 40 दिन के अंदर उन्होंने तीसरी बार पार्टी बदली है। लड्डी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। वह 28 दिसंबर को भजपा में शामिल हुए। 3 जनवरी को दोबारा कांग्रेस में लौटे और फिर एक बार भाजपा में आ गए हैं। इससे पहले 3 जनवरी को उन्होंने हरीश रावत और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की उपस्थिति में कांग्रेस जॉइन की थी। 

उससे पहले 28 दिसंबर को नई दिल्ली में उन्होंने भाजपा जॉइन की थी। लड्डी कैप्टन अमरिंदर सिंह के वफादार माने जाते हैं। हालांकि उन्होंने कैप्टन की नई पार्टी न जॉइन करके भाजपा में शामिल हुए थे। विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है। हालांकि 3 जनवरी को उन्होंने भाजपा को झटका दे दिया और कांग्रेस में लौट गए।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बटाला में लड्डी को भाजपा में शामिल करवाया। वहां बटाला से भाजपा प्रत्याशी फतेहजंग बाजवा भी मौजूद थे। लड्डी को भी बाजवा गुट का ही माना जाता है। बता दें कि लड्डी को हरगोविंदपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। यह सीट गुरदासपुर में आती है। यहां से कांग्रेस ने मनदीप सिंह को टिकट दिया है। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker