सिलेंडर अब केवल 633.50 रुपये में आएगा आपके घर

 घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब केवल 633.50 रुपये में मिल रहा है। चौंक गए न? जी हां! घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है, 4 अक्टूबर के बाद न तो एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है और न ही महंगा, फिर भी आपको 633.50 रुपये का ही मिलेगा।

दरअसल हम बात कर रहे हैं उस सिलेंडर की, जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है।

वैसे तो 14.2 किलो गैस वाला सिलेंडर दिल्ली में अभी 899.50 रुपये में मिल रहा है, लेकिन कंपोजिट सिलेंडर मात्र 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं। वहीं 5 किलो गैस वाला एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर केवल 502 रुपये में रिफिल होगा। 

Back to top button