गंदी गलियों में शुष्क शौचालय, कार्रवाई नहीं

मुरैना। शहर को ओडीएफ घोषित हुए काफी समय बीत गया है, लेकिन शहर में अब भी कई ऐसे इलाके हैं जहां अभी भी शुष्क शौचालय बने हैं।

फिर भी नगर निगम द्वारा ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। पंचायती धर्मशाला इलाके में ही कुछ गंदी गलियां हैं। इन्हीं गंदी गलियों की ओकर लोगों ने शुष्क शौचालय बना रखे हैं।

इस कारण इस इलाके में रह रहे लोगों का जीना दूभर हो रहा है। बदबू का कारण लोगों को काफी असुविधा हो रही है।

शुष्क शौचालय बने होने की जानकारी नगर निगम अफसरों को भी है, लेकिन वह इस दिशा में कार्रवाई मन नहीं बना पा रहे।

Back to top button