दिल्ली में कल से मेलों और प्रदर्शनियों की अनुमति

दिल्ली सरकार ने त्यौहारी सीजन को देखते हुए राजधानी में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन के कारण बाधित आर्थिक गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू करने के तहत गुरुवार से सार्वजनिक मेलों और प्रदर्शनियों की अनुमति दे दी है। 

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को जारी एक आदेश में कहा कि 16 सितंबर से शहर में व्यापार से संबंधित उपभोक्ता प्रदर्शनियों को अनुमति दी जाएगी।

बैंक्वेट हॉल को ऐसी प्रदर्शनियों और मेलों के आयोजन की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, आदेश में कहा गया है कि आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल अभी बंद ही रहेंगे।

डीडीएमए ने कहा कि वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का सख्ती से पालन करते हुए सभी हितधारकों के साथ प्रदर्शनियों और मेलों की अनुमति दी जाएगी।

इसें बिजनेस टू बिजनेस (B2B) और बिजनेस टू कस्टमर्स (B2C) प्रदर्शनियों की अनुमति होगी। आदेश में कहा गया है कि डीडीएमए द्वारा प्रतिबंधित और अनुमत अन्य गतिविधियां 30 सितंबर और 1 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक जारी रहेंगी।

Back to top button