बस्तर जिले में शराब व्यसन मुक्ति अभियान समिति गठित

जगदलपुर। बस्तर जिले में भारत माता वाहिनी योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर रजत बंसल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जिला बस्तर को समिति का सदस्य एवं उप संचालक समाज कल्याण विभाग को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक कृषि, उप संचालक स्कूल शिक्षा विभाग, उप संचालक उच्च शिक्षा विभाग, जिला आबकारी अधिकारी विभाग, उप संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला जनसम्पर्क अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सहित जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इसके सदस्य बनाया गया है।

Back to top button