बड़वानी से छह से शुरू होगी अधिकार यात्रा की शुरुआत

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने आदिवासियें को एकजुट करने के लिए अधिकार यात्रा निकलाने की रणनीति बनाई है। छह सितम्बर को इसकी शुरुआत बड़वानी से होगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

इसके बाद मंडला, शहडोल और विंध्य में भी अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। जिला स्तर पर भ्ज्ञी आयोजन किए जाएंगे। इनमें कांग्रेस द्वारा आदिवासियों के हित में उठाए कदमों की जानकारी देने के साथ भाजपा सरकार की हकीकत बताई जाएगी।

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर बेहतर प्रदर्शन किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी खरगोन और मंडला संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस का प्रदश्रन अन्य स्थानों के मुकाबले बेहतर था। दो साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।

पार्टी ने तय किया है कि अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। पार्टी के अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अजय शाह ने कहा कि हाल के दिनों में आदिवासी समुदाय के लोगों पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं।

नेमावर और नीमच के मामले इसके उदाहरण हैं। कांग्रेस सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस मनाने और इसके लिए एक लाख रुपये प्रति विकासखण्ड देने के साथ आदिवासियों के हितों में कई कदम उठाए थे। भाजपा सरकार आने के बाद इन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

उधर, पिछड़ा वर्ग के बीच पैठ बनाने के लिए पार्टी जन अधिकार यात्रा निकाल रही है। जिलों में इसे लेकर अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने पिछले दिनों भोपाल में जन संसद का आयोजन भी किया था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker